GMCH में इंजेक्शन लगाने के बाद नाबालिग बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

SHARE:

पूर्णिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में इलाज के दौरान एक नाबालिग बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोड़ियर गांव निवासी मजहबी खातून अपनी नाबालिग बेटी सानिया परवीन को सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद इलाज के लिए भवानीपुर स्थित स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लेकर पहुंची थीं। वहां डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, बच्ची को GMCH लाने के बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इस दौरान पहले बच्ची के खून की जांच कराई गई और इसके बाद एक्स-रे भी कराया गया। मृतका की मां का आरोप है कि जांच के बाद बच्ची को फिर से खांसी होने लगी। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया गया।
परिजनों का दावा है कि इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
बच्ची की मौत इंजेक्शन लगाने के बाद हुई या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन या संबंधित चिकित्सकों की ओर से इस मामले में आधिकारिक रूप से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इसका इंतजार है।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें