वायरल वीडियो में कट्टा लहराकर बना रहा था रौब, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा! सुंदरम गिरफ्तार, निशानदेही पर देशी कट्टा बरामद

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया

पूर्णिया । स्टेज पर डांसर के साथ डांस, अश्लील गानों की धुन और हाथ में लहराता देशी कटा सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने पुलिस महकमे का ध्यान खींचा तो पूर्णिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार लहराने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि बनमनखी थाना क्षेत्र के धीमा वार्ड नंबर-20 में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिना वैध अनुज्ञप्ति के कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक डांसर के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में देशी कट्टा लहराता नजर आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सुंदरम कुमार, पिता मंटुन सिंह उर्फ दिवाकर सिंह, निवासी धीमा वार्ड नंबर-20, थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर एक देशी कट्टा बरामद किया है। इस संबंध में बनमनखी थाना कांड संख्या 318/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 323, 296, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/ए/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य युवकों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

छापेमारी दल में बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दू, अपर थानाध्यक्ष ऋषि यादव, पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति चौरसिया, संजय कुमार, संजीव कुमार तथा बनमनखी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पूर्णिया पुलिस का संदेश साफ है—सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला कोई भी वीडियो कानून से बचने की गारंटी नहीं है। हथियारों का प्रदर्शन और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

मिट्टी को आकार देकर सपनों में भर रहीं रंग, पूर्णिया की बेटी पूजा कुमारी बनीं पिता का मजबूत सहारा पिता से सीखी मूर्तिकला, अब मां दुर्गा से लेकर मां सरस्वती तक की प्रतिमाएं गढ़कर परिवार की जिम्मेदारी में निभा रहीं अहम भूमिका

Horoscope

Weather

और पढ़ें

मिट्टी को आकार देकर सपनों में भर रहीं रंग, पूर्णिया की बेटी पूजा कुमारी बनीं पिता का मजबूत सहारा पिता से सीखी मूर्तिकला, अब मां दुर्गा से लेकर मां सरस्वती तक की प्रतिमाएं गढ़कर परिवार की जिम्मेदारी में निभा रहीं अहम भूमिका

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें