एसएसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर पूर्णिया में हथियार तस्करों पर शिकंजा, पांच देसी कट्टा और 11 कारतूस बरामद

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जलालगढ़ थाना पुलिस ने हथियार तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल पांच देसी कट्टा, 11 कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि जलालगढ़ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई का काम कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर हथियारों की बरामदगी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।एसएसपी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सरसोनी गांव में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने नीरज कुमार तत्मा के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से चार देसी कट्टा, 11 कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। हथियारों और कारतूस की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

 

इसी कार्रवाई के दौरान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के चक गांव में भी पुलिस ने छापेमारी की। यहां से रमेश चौहान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इस तरह दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल पांच देसी कट्टा और 11 कारतूस बरामद किए।

हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के हथियार सप्लाई से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए जाते थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हथियार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया है या नहीं।

छापेमारी टीम को पुरस्कार देने की घोषणा

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए कहा कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर हथियारों की बरामदगी की गई है। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि बेहतर पुलिसिंग के लिए उनका मनोबल बढ़े।

 

उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिले में अवैध हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य ऐसे नेटवर्क की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है, ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच के साथ हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें