पूर्णिया में 121 एएसआई को सब इंस्पेक्टर के पद पर मिली प्रोन्नति, एसएसपी शौर्य सुमन ने बैज लगाकर दी बधाई

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया

पूर्णिया पुलिस विभाग में कार्यरत 121 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति मिली है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में पुलिस लाइन स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने सभी नवप्रोन्नत सब इंस्पेक्टरों को बारी-बारी से बैज लगाकर नए पद की शुभकामनाएं दीं।

प्रोन्नति मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने नवप्रोन्नत सब इंस्पेक्टरों को उनके नए दायित्व और जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं और सभी पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।

एसएसपी शौर्य सुमन ने बताया कि ये सभी पुलिस पदाधिकारी पहले कार्यकारी प्रभार में कार्य कर रहे थे। अब इन्हें विधिवत रूप से सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति के बाद सभी नवप्रोन्नत पदाधिकारी फिलहाल जिले में ही अपनी सेवा देंगे। निर्धारित समय पूरा होने और विभागीय आवश्यकता के अनुसार इन्हें अलग-अलग थानों में तैनात किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति केवल पद बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ कार्य की जिम्मेदारी और लोगों के प्रति जवाबदेही भी बढ़ती है। ऐसे में नवप्रोन्नत अधिकारियों को अपने अनुभव का उपयोग करते हुए पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

 

एसएसपी ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाना भी विभाग की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से नवप्रोन्नत अधिकारियों के लिए इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सब इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर प्रोन्नत होने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए भी इसी तरह के समारोह आयोजित किए जाएंगे।

एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति के अवसर पर अधिकारियों को सम्मानित करने से उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। इससे वे अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। पुलिस अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और पुलिस की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। नवप्रोन्नत सब इंस्पेक्टरों ने भी पदोन्नति मिलने पर खुशी जताई और विभागीय दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने की बात कही।

121 एएसआई को सब इंस्पेक्टर के पद पर मिली इस प्रोन्नति के बाद जिले के पुलिस बल में बड़ी संख्या में नए सब इंस्पेक्टर उपलब्ध हुए हैं। विभागीय जरूरत के अनुसार आने वाले समय में इन अधिकारियों की थाना स्तर पर तैनाती की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें