एसडीपीओ अभिनव पराशर के नेतृत्व में 24 घंटे में महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; बच्ची का कंकाल भी बरामद

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। मरंगा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक पुल के समीप महिला का गर्दन कटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले में एसडीपीओ सदर-1 अभिनव पराशर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मृतका पूजा देवी का सिर और उसकी करीब दो वर्षीय बच्ची अनुष्का के शव का कंकाल भी बरामद किया है।

 

बुधवार को कल्याणपुर चौक पुल (3 आरडी नहर) के समीप महिला का गर्दन कटा शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया ने तत्काल एसडीपीओ सदर-1 अभिनव पराशर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में FSL और DIU टीम को भी शामिल किया गया। घटनास्थल से मिले सुराग, तकनीकी जांच और पुलिस की लगातार कार्रवाई के आधार पर टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की।एसडीपीओ अभिनव पराशर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मोहम्मद मोफिल, पिता घोलटू, निवासी रहुआ मोगलानी, थाना मरंगा, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आरोपी की निशानदेही के आधार पर मृतका पूजा देवी, पति पवन शर्मा का सिर बरामद किया गया।

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका की करीब दो वर्षीय बच्ची अनुष्का के शव का कंकाल भी बरामद किया है। एक ही मामले में महिला की हत्या और बच्ची के शव की बरामदगी से पुलिस जांच का दायरा और गंभीर हो गया है।

तेज कार्रवाई से पुलिस को मिली अहम सफलता

इस पूरे मामले में एसडीपीओ सदर-1 अभिनव पराशर की भूमिका अहम रही। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने टीम का नेतृत्व संभाला और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया। घटनास्थल की जांच से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी और उसकी निशानदेही पर महत्वपूर्ण बरामदगी तक पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, मामले में मृतका के ससुर जलधर शर्मा, उम्र करीब 70 वर्ष, निवासी मिल्की वार्ड संख्या-14, थाना मरंगा, के आवेदन के आधार पर मरंगा थाना कांड संख्या 349/26 दर्ज किया गया है।

अब पुलिस घटना के पीछे की वजह, हत्या की परिस्थितियों और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है। बरामद साक्ष्यों को जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।छापामारी टीम में एसडीपीओ सदर-1 अभिनव पराशर, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार, पु०अ०नि० रोहित कुमार, कुमार पंकज, सुमन कुमारी, राकेश कुमार शर्मा, पीटीसी मदन कुमार, सशस्त्र बल एवं DIU टीम शामिल रही।एसडीपीओ अभिनव पराशर के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी और महत्वपूर्ण बरामदगी को पुलिस की त्वरित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पूर्णिया में 4.89 करोड़ रुपये की कथित कारोबारी धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार; अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ प्रथम अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता कर दी गिरफ्तारी की जानकारी, पान मसाला, रजनीगंधा और तुलसी जर्दा की सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें