नवपदस्थापित सदर एसडीओ निगनेश टी.ए. से मिले गणपति महोत्सव समिति के सदस्य, शांतिपूर्ण आयोजन पर हुई चर्चा

SHARE:

पूर्णिया। पूर्णिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर नवपदस्थापित प्रशिक्षु आईएएस निगनेश टी.ए. से बुधवार को कसबा महागणपति महोत्सव एवं गुलाबबाग गणपति महोत्सव पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। कसबा महागणपति महोत्सव के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बमबम साह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को श्री गणेश की प्रतिमा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

।प्रतिनिधिमंडल में गुलाबबाग पूजा समिति के वार्ड पार्षद सह अध्यक्ष पप्पू पासवान, सुनील शर्मा, राजेश झा, भरत भगत, कसबा समिति के अध्यक्ष मुकेश मुकुल, महासचिव आमिर खान, कोषाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, संयुक्त सचिव राहुल साह, दीपक महतो सहित अन्य सदस्य शामिल थे।इस दौरान बमबम साह ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को कसबा एवं गुलाबबाग में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले महागणपति महोत्सव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव अब लोक आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।उन्होंने बताया कि महोत्सव स्थल पर पूजा-अर्चना के साथ भव्य मेले और स्थानीय रंगकर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की विलुप्त होती स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत रखने का प्रयास किया जाता है।बमबम साह ने एसडीओ से अनुरोध किया कि पूर्व की परंपरा के अनुरूप स्थानीय थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी की अनुशंसा के आधार पर महोत्सव, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।मुलाकात के दौरान सदर एसडीओ निगनेश टी.ए. ने दोनों पूजा समितियों को महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के लोगों से भी आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें