रियल एस्टेट की दुनिया में पनोरमा ग्रुप के 11 साल पूरे, भव्य समारोह में मना ‘11 साल बेमिसाल’ का जश्न

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। रियल एस्टेट के क्षेत्र में कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पनोरमा ग्रुप ने 11वीं वर्षगांठ धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। शहर के मरंगा स्थित एक निजी होटल में आयोजित ‘पनोरमा ग्रुप—11 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में वर्षगांठ समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा ने अपने परिवार के साथ केक काटकर 11वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। इस मौके पर पूरे समारोह में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

गुणवत्ता, समय पर काम और भरोसा बनी पहचान

समारोह को संबोधित करते हुए पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा ने कहा कि पनोरमा की पहचान गुणवत्ता, समय पर काम और भरोसे से बनी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सिर्फ कंपनी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पनोरमा परिवार और कोसी, सीमांचल एवं मिथिलांचल क्षेत्र के लिए भी खुशी और गर्व का दिन है।उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 11 वर्ष पहले एक बड़े सपने और उम्मीद के साथ पूर्णिया में रियल एस्टेट के क्षेत्र में पनोरमा ग्रुप की नींव रखी गई थी। देखते ही देखते कंपनी ने अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब 12वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

 

पूर्णियावासियों के प्यार ने बढ़ाया हौसला

संजीव मिश्रा ने कहा कि पनोरमा ग्रुप को पूर्णियावासियों और पूरे क्षेत्र के लोगों का उम्मीद से भी ज्यादा प्यार, विश्वास और सहयोग मिला है। इसी विश्वास ने कंपनी को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पनोरमा सिर्फ रियल एस्टेट तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में भी अपना विस्तार कर रहा है।

मल्टी सिटी, मल्टी प्रोजेक्ट और मल्टी सेक्टर पर फोकस

CMD संजीव मिश्रा ने कहा कि पनोरमा ग्रुप अब मल्टी सिटी में मल्टी प्रोजेक्ट और मल्टी सेक्टर की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कंपनी लगातार नए क्षेत्रों में कदम बढ़ा रही है और नए प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने इसे पनोरमा ग्रुप की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कंपनी को यहां तक पहुंचाने में ग्राहकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

बिहारवासियों का जताया आभार

वर्षगांठ समारोह के दौरान संजीव मिश्रा ने पूर्णिया समेत पूरे बिहारवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने अब तक पनोरमा ग्रुप पर विश्वास जताया है, उसी तरह भविष्य में भी लोगों का साथ और आशीर्वाद मिलता रहे।

उन्होंने कहा कि पनोरमा ग्रुप का प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में पूर्णिया, कोसी-सीमांचल और मिथिलांचल का नाम देशभर में रोशन किया जाए।

11 साल का सफर पूरा कर 12वें वर्ष में प्रवेश कर चुका पनोरमा ग्रुप अब विस्तार की नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है। वर्षगांठ समारोह इसी सफल सफर और भविष्य की नई उम्मीदों का उत्सव बनकर सामने आया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें