तीन मासूम भाइयों की मौत पर पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे आफाक आलम, अवैध खनन पर उठाए सवाल पूर्व मंत्री ने कहा—अवैध खनन पर रोक लगे, गड्ढे भरवाकर दोषियों पर हो कार्रवाई

SHARE:

कसबा (पूर्णिया)। कुल्लाखास पंचायत के आलमनगर वार्ड-7 में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे में डूबने से तीन सहोदर भाइयों की मौत की घटना से इलाके में मातम है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री आफाक आलम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
तीन मासूमों की मौत पर दुख जताते हुए आफाक आलम ने कहा कि अवैध खनन के बाद गहरे गड्ढे छोड़ देना बेहद गंभीर मामला है। इन गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने के बाद वे जानलेवा बन जाते हैं और बच्चों समेत आम लोगों के लिए खतरा पैदा करते हैं।
उन्होंने कहा, “अवैध खनन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। जहां-जहां खनन के बाद गहरे गड्ढे बने हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल भरवाया जाए। इस घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो।”
पूर्व मंत्री ने सरकार और प्रशासन से मृतक बच्चों के परिवार को उचित मुआवजा देने और पक्का मकान उपलब्ध कराने की भी मांग की।उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत सामान्य हादसा नहीं है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध खनन के पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।इधर, तीन भाइयों की मौत से आलमनगर में शोक की लहर है। पीड़ित परिवार की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें