बाबा बरूनेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरी सोमवारी पर हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

SHARE:

बड़हरा कोठी। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा बरूनेश्वर स्थान में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर ‘बोल बम-बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे।
कई श्रद्धालु दंड प्रणाम करते हुए बाबा के दरबार तक पहुंचे। तेज गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना शिवभक्तों ने बाबा के शिवलिंग पर श्रद्धा के साथ जल चढ़ाया। मंदिर परिसर में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। महिलाएं बाबा की पूजा-अर्चना करते हुए नचारी गीत गाती नजर आईं।बताया गया कि पहली सोमवारी पर करीब 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बरूनेश्वर का जलाभिषेक किया था। दूसरी सोमवारी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बाबा बरूनेश्वर विकास समिति की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में लगाए गए 10 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा जिले से महिला पुलिस बल और बीएमपी जवानों समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि मेले में विधि-व्यवस्था बनी रहे।
मेडिकल टीम भी तैनात
श्रद्धालुओं की सुविधा और आपात स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर में मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। समिति के सदस्यों के अनुसार बाबा बरूनेश्वर धाम में कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं हर वर्ष पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
श्रावण मास में बाबा का विशेष श्रृंगार पूजन आकर्षण का केंद्र रहता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।व्यवस्था को सफल बनाने में मेला कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव तारानंद सिंह, प्रवक्ता अशोक सिंह सहित समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें