पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 महिला सहित 7 कुख्यात चोर गिरफ्तार, 7 लाख के जेवर, नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद बंटी-बबली गिरोह का भंडाफोड़,

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो
पूर्णिया। पूर्णिया जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना एवं मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार महिला एवं तीन पुरुष सहित कुल सात कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, पीतल एवं कांसा के बर्तन, 68 हजार रुपये नकद तथा एक ऑस्ट्रेलियाई डॉलर बरामद किया है।सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले कई वर्षों से पूर्णिया शहर के विभिन्न इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम में सदर थाना एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस को शामिल किया गया।तकनीकी अनुसंधान, गुप्त सूचना एवं लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजू मुखिया उर्फ बंटी, उसकी पत्नी आरती देवी उर्फ बबली, रेणु देवी, सक्को उर्फ सकीन, चुन्नी खातून, गुलफान अंसारी तथा मुन्ना मुखिया शामिल हैं।प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह लंबे समय से बंद मकानों की रेकी करता था। घर खाली मिलने पर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद गिरोह के सदस्य आपस में सामान और नकदी का बंटवारा कर लेते थे। पुलिस को उम्मीद है कि इनकी गिरफ्तारी से शहर में हुई कई पुरानी चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होगा।पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद सामान में सोने-चांदी के आभूषण, पीतल एवं कांसा के बर्तन, 68 हजार रुपये नकद तथा एक ऑस्ट्रेलियाई डॉलर बरामद किया है। बरामद सामान की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि उसे उसके वास्तविक मालिकों को सौंपा जा सके।एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपी राजू मुखिया एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध आठ से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के नेटवर्क तथा चोरी का सामान खरीदने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से शहरी क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस आगे भी इस तरह के अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएगी। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें