समय पर प्रमाण-पत्र निर्गत करना होगी प्राथमिकता : सीओ निशांत कुमार

SHARE:

कसबा (पूर्णिया)। कसबा के नवपदस्थापित अंचल पदाधिकारी (सीओ) निशांत कुमार से अंचल कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह एवं भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी अमित शाह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान नेताओं ने अंचल पदाधिकारी से कसबा अंचल के आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं के जाति, आय, निवास सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर अंचल पदाधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालय की सभी कार्यवाहियां पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर पूरी की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले प्रत्येक आवेदक के कार्यों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।नवपदस्थापित अंचल पदाधिकारी के पदभार संभालने के बाद क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी कार्यशैली और सक्रियता का सकारात्मक प्रभाव शुरुआती दिनों से ही देखने को मिल रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें