औराही चौक में मोबाइल दुकान का ताला तोड़ लाखों के सामान पर हाथ साफ, मामला दर्ज

SHARE:

बड़हरा कोठी (पूर्णिया)
प्रखंड क्षेत्र के औराही चौक स्थित अमरजीत मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर एवं महिला श्रृंगार स्टोर में चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नए मोबाइल, मरम्मत के लिए रखे गए मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पीड़ित दुकानदार ने बड़हरा कोठी थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।दुकान संचालक डुब्बा टोला निवासी अमित कुमार ने बताया कि 9 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। 10 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।पीड़ित के अनुसार, चोर इंटेल कंपनी के दो नए मोबाइल, रिंग्समे कंपनी का एक नया मोबाइल, ग्राहकों द्वारा मरम्मत के लिए दिए गए 25 पुराने मोबाइल तथा गल्ले में रखे 1,500 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।घटना के बाद अमित कुमार ने बड़हरा कोठी थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। घटना के बाद औराही चौक के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।इस संबंध में बड़हरा कोठी थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी श्रवण कुमार राय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें