गढ़बनैली (पूर्णिया)। आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय, गढ़बनैली में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जलज लोचन के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लेकर उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदय कुमार राही, सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निभा पाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुभाष कुमार साह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिठू यादव, डॉ. मधुर कुमार, डॉ. नीलू भगत, बमबम साह, डॉ. अभिनंद कुमार, डॉ. गौतम साहनी, मो. नकीम भारती तथा नवल राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार उर्फ पप्पू एवं राजेश रोशन ने किया।
अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक जलज लोचन ने कहा कि विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग एवं स्नेह से ही विद्यालय ने नई पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि यहां से मिली आत्मीयता और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगी, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक ए. मिश्रा, बेनियम वर्मा, सीड फाउंडेशन के युगल किशोर, उत्तम कुमार, मोनी मित्र, यूनिसेफ से कर्मवीर, जनमत फाउंडेशन के शौर्य राय, प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी, शिक्षक आदित्य प्रकाश, चंदन कुमार, शारदा कुमारी, फरहत नसरीन, सत्यभामा कुमारी, पूनम कुमारी, कुणाल गुप्ता, प्रेम वर्मा, पुतुल गुप्ता साह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने जलज लोचन को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।







