डगरूआ (पूर्णिया)। डगरूआ प्रखंड की एक पंचायत में आयोजित बैठक के उपरांत पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक हाजी अब्दुस सुभान, समाजसेवी सरफराज आलम एवं सामाजिक कार्यकर्ता मो. दिलनवाज ने क्षेत्र के विभिन्न जनसरोकारों और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, युवाओं के रोजगार, सामाजिक सौहार्द एवं क्षेत्र के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनभागीदारी और आपसी सहयोग आवश्यक है।पूर्व मंत्री हाजी अब्दुस सुभान ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके समाधान के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।समाजसेवी सरफराज आलम ने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारा और विकास के लिए सभी लोगों को मिल-जुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर भी बल दिया।सामाजिक कार्यकर्ता मो. दिलनवाज ने कहा कि जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष रूप से उठाना समाज के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।






