5 एकड़ 61 डिसमिल जमीन पर कब्जे के आरोप से गेरुआ चौक में तनाव, पुलिस कर रही कैंप रात के अंधेरे में कच्चा मकान बनाने का आरोप, दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

SHARE:

कसबा। कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिनी पंचायत के गेरुआ चौक के समीप करीब 5 एकड़ 61 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जमीन पर रात के अंधेरे में जबरन कब्जा कर कच्चा मकान बनाए जाने के आरोप के बाद इलाके में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

जमीन मालिक बताए जा रहे रंजीत उरांव के अनुसार, बीती रात जब लोग सो रहे थे, उसी दौरान बेतोना निवासी पूर्व मुखिया तासीकूल अपने समर्थकों और परिजनों के साथ ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन पर पहुंचे। रंजीत उरांव का आरोप है कि उनके साथ धारदार हथियार भी थे और दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई।

आरोप है कि रात में ही जमीन पर कच्चा मकान बना दिया गया। सुबह जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कसबा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व में ही आवेदन प्राप्त हुआ था। प्राप्त आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 107 और 144 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। दोनों पक्षों को विधिवत नोटिस भेजा जा रहा है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात जमीन पर हुए घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन पर निर्माण किस परिस्थिति में किया गया और पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल थे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति बनाए रखना है।

फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और लगातार कैंप किया जा रहा है। जमीन के स्वामित्व, कब्जे और रात में किए गए निर्माण को लेकर पुलिस दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन एवं दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें