पूर्णिया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती सोमवार को पूर्णिया जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनके पैतृक गांव बैरगाछी, के. नगर प्रखंड तथा काझा कोठी परिसदन परिसर में आयोजित किया गया।
बैरगाछी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार, भा.प्र.से. ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उनके सार्वजनिक जीवन और बिहार के प्रति योगदान को याद किया गया।
स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री बिहार के प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्वों में रहे और उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और सार्वजनिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक नमन किया गया।इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री का जीवन सार्वजनिक सेवा और समाज के प्रति समर्पण से जुड़ा रहा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी उनकी स्मृतियों को सम्मान देते हुए राजकीय सम्मान के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया।
काझा कोठी परिसदन परिसर में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री को याद किया गया।






