प्रधानमंत्री का युवाओं को नशे के खिलाफ संदेश अत्यंत प्रेरणादायक : मंगल पांडेय

SHARE:

पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के युवाओं से नशे के खिलाफ किए गए आह्वान का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आह्वान केवल नशे से दूर रहने की अपील नहीं, बल्कि देश के युवाओं को स्वस्थ, सशक्त और जिम्मेदार बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प है।
मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश के युवाओं को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया है। युवा शक्ति को सही दिशा मिले तो देश विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास, खेल, नवाचार, स्टार्टअप और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और नवाचार के दम पर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहा है। विज्ञान और तकनीक से लेकर स्टार्टअप, खेल, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय युवाओं की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि युवा शक्ति में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की पूरी क्षमता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री का नशे के खिलाफ संदेश युवाओं को सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करने वाला है।
मंगल पांडेय ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे की लत से युवाओं का भविष्य बर्बाद होने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल सुविधाओं के विस्तार और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को बेहतर और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मंगल पांडेय ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। परिवार और समाज मिलकर युवाओं को सही मार्गदर्शन दें तो नशे जैसी सामाजिक बुराई को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
उन्होंने देश और बिहार के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्ति संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं, स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से बचने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर सकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें