धर्मेंद्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो
पूर्णियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक एवं जनसेवा जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पूर्णिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले में बूथ स्तर तक ‘आशीर्वाद का दीप’, स्वच्छता अभियान और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है।इसी क्रम में पूर्णिया के आस्था मंदिर चौक पर रंगोली के माध्यम से भारत का विशाल मानचित्र बनाया गया। रंगोली के बाद आस्था मंदिर चौक से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस गिरजा चौक होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मशाल जुलूस में सदर विधायक विजय खेमका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान से जुड़े संदेशों के साथ जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी का संकल्प लिया।इसके बाद टाउन हॉल में दीप प्रज्वलित किया गया। भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता और सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इसीअवसर पर उनके मंगलमय जीवन और दीर्घायु की कामना को लेकर दीप प्रज्वलित किया गया।विजय खेमका और नूतन गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आने वाले एक महीने तक जिले में अलग-अलग स्तर पर जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा की ओर से अभियान के दौरान बूथ स्तर तक ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने, स्वच्छता अभियान चलाने और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के आयोजन की योजना बनाई गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की बात कही गई।कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रंगोली, मशाल जुलूस और दीप प्रज्वलन के माध्यम से अभियान की शुरुआत को जनभागीदारी और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया।








