पूर्णिया में महिला आयोग का कैंप, 237 मामलों की सुनवाई; अध्यक्ष अप्सरा रानी ने सुनी महिलाओं की फरियाद

SHARE:

पूर्णियां। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा रानी की मौजूदगी में पूर्णिया सर्किट हाउस में महिला शिकायत निवारण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच प्रताड़ना, मारपीट, भरण-पोषण के साथ-साथ जमीन से जुड़े मामलों की भी शिकायत आयोग के समक्ष रखी।कैंप के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राजधानी पटना तक जाने की जरूरत नहीं पड़े, इसी उद्देश्य से जिलास्तर पर ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

237 मामलों की सामने आई शिकायतें
महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा रानी ने बताया कि कैंप में कुल 237 मामले सामने आए। इनमें बड़ी संख्या पारिवारिक विवादों से संबंधित है। पति-पत्नी के बीच विवाद, प्रताड़ना, मारपीट और भरण-पोषण से जुड़े मामलों के अलावा जमीन संबंधी शिकायतें भी महिलाओं ने रखीं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और मामलों की प्रकृति के अनुसार संबंधित विभाग एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को न्याय दिलाना प्राथमिकता
अप्सरा रानी ने कहा कि “इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं तक न्याय पहुंचाना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी शिकायत लेकर राजधानी पटना तक नहीं पहुंच सकती हैं।”उन्होंने कहा कि महिला आयोग की जिम्मेदारी है कि ऐसी महिलाओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक सुना जाए और उन्हें उचित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की प्रताड़ना या अन्याय को चुपचाप सहन न करें। अपनी समस्या को उचित माध्यम से महिला आयोग अथवा संबंधित प्रशासन के समक्ष रखें।
पारिवारिक विवाद से लेकर जमीन के मामले तक
कैंप में पहुंचे मामलों से यह भी सामने आया कि महिलाओं की समस्याएं केवल घरेलू विवाद तक सीमित नहीं हैं। कई महिलाओं ने जमीन और संपत्ति से जुड़े विवादों को भी आयोग के सामने रखा।आयोग की ओर से महिलाओं को उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही गई।
महिला आयोग के इस कैंप से दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं को अपनी बात सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिला। महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर शिकायत सुनवाई की इस पहल को उपयोगी बताया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें