पूर्णिया में एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन का छात्र संवाद, युवाओं ने पूछे सवाल

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णियां। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन के नेतृत्व में पूर्णिया के कला भवन में छात्रों एवं युवा स्नातक मतदाताओं के साथ छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्णिया जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं स्नातक मतदाता शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं की समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर रजनीश रंजन से सवाल-जवाब किया। उन्होंने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।संवाद कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने रजनीश रंजन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उनके प्रति भरोसा व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

 

इस मौके पर एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन ने कहा कि छात्र संवाद का उद्देश्य केवल चुनावी चर्चा करना नहीं, बल्कि छात्रों और आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उन्हें समझना है। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को लेकर लगातार संवाद और प्रयास की आवश्यकता है।रजनीश रंजन ने कहा कि यदि मतदाताओं के आशीर्वाद से उन्हें एमएलसी बनने का अवसर मिलता है तो वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

 

कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए युवाओं और स्नातक मतदाताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी प्रत्याशी को अवगत कराया। छात्र संवाद के माध्यम से युवाओं ने अपनी अपेक्षाएं और सुझाव सामने रखे।कार्यक्रम के अंत में रजनीश रंजन ने उपस्थित छात्रों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है और इसी माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जा सकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें