एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पूर्णिया पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई के बीच एसडीपीओ सदर-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पुलिस ने एक बड़ी खेप को पकड़ते हुए 12 हजार बोतल अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा करीब 1200 लीटर बताई गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप चालक समेत दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा कफ सिरप की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप को भी जब्त किया है।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को 5 अक्टूबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर बिना नंबर प्लेट की सफेद पिकअप से भारी मात्रा में अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप लेकर पूर्णिया से अररिया की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई को पुख्ता बनाने के लिए दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई। इसके बाद टीम ने सौतारी चौक स्थित पूर्णिया-अररिया लेन पर ट्रैफिक ट्रॉली लगाकर वाहनों की जांच शुरू की।

तेज रफ्तार पिकअप को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

वाहन जांच के दौरान करीब रात 8:20 बजे पूर्णिया की ओर से तेज गति से एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।

इसके बाद एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिकअप का पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी संख्या में कोडिनयुक्त कफ सिरप की बोतलें मिलीं। गिनती करने पर कुल 12 हजार बोतल कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी मात्रा करीब 1200 लीटर है।

पुलिस ने मौके से पिकअप चालक मो. साकिर, उम्र 35 वर्ष, पिता मो. अंसुर, निवासी बनगामा खैरूगंज, थाना अररिया, जिला अररिया को गिरफ्तार किया।

 

अनुसंधान में दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी

मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने कथित रूप से इस तस्करी में संलिप्त दिलखुश नवाज, उम्र 20 वर्ष, पिता हवीबुर्रहमान, निवासी चन्द्रदेई, थाना आरएस, जिला अररिया को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 230/26, दिनांक 05.10.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में NDPS Act की धारा 8(c), 21(c), 25 एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मो. साकिर का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कसबा थाना कांड संख्या 175/24, दिनांक 28.07.2024, धारा 8(C), 21(C), 25 एवं 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

वहीं गिरफ्तार दिलखुश नवाज के खिलाफ आरएस थाना कांड संख्या 97/26, दिनांक 03.05.2026, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज है। उक्त मामले में 31.07.2026 को आरोप पत्र संख्या 179/26 भी दाखिल किया गया था।

तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

इतनी बड़ी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद होने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। जांच का फोकस इस बात पर है कि कफ सिरप की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी, इसे किसके पास पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एसडीपीओ सदर-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से पूर्णिया-अररिया मार्ग के जरिए नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोहों में भी हड़कंप मचा है।

बरामदगी

  • 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप
  • कुल मात्रा करीब 1200 लीटर
  • एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप

छापामारी दल में शामिल रहे

कार्रवाई में एसडीपीओ सदर-2 डॉ. गौरव कुमार, जलालगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी विकास कुमार, पु.अ.नि. सह थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पु.अ.नि. सह अपर थानाध्यक्ष शिवम कुमार, परि.पु.अ.नि. अभिषेक सिंह, परि.पु.अ.नि. सुधांशु राज, पु.अ.नि. राजेश्वर राम, स.अ.नि. संतोष कुमार, जलालगढ़ थाना के सशस्त्र बल तथा पूर्णिया की DIU (NDPS & Excise) टीम शामिल रही।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें