
धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया
पूर्णिया । पिछले 30 जुलाई 2025 की रात्रि को पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत खगजना पुल के पास एक गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया था। मो. जावेद अख्तर, पिता स्व. रफीक, निवासी हक्का, वार्ड संख्या-6, थाना अमौर, जो कि एक ग्रामीण चिकित्सक हैं, को तीन अज्ञात अपराधियों ने हत्या की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब जावेद अख्तर पक्की सड़क से गुजर रहे थे। तीनों अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार थे और योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज हमले ने इलाके में दहशत फैला दी थी।

एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू –
घटना के तत्काल बाद कसबा थाना में कांड संख्या 202/25, 30.07.25 को अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध धारा 109 भा.दं.सं. एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया, जिसमें तकनीकी शाखा की भी अहम भूमिका रही।
छापामारी दल द्वारा की गई सफल कार्रवाई –
तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त 2025 को इस घटना में संलिप्त पांच अपराधकर्मियों को चिन्हित कर गिरफ़्तार किया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों में मो. कैसर (22 वर्ष), पिता एखलाख अहमद, निवासी बोचगांव, वार्ड-6, थाना जलालगढ़, जिला पूर्णिया, मुन्ना उर्फ मुर्तेज, पिता – स्व. शकुर भुना, वार्ड-12, थाना महलगांव, जिला अररिया (वर्तमान पता – हक्का, अमौर, पूर्णिया; रिश्तेदारी – सुलेमान का दामाद), आवेश, पिता – मो. मंसूर आलम, सा. हक्का बड़ा ईदगाह, वार्ड-6, थाना अमौर, पूर्णिया, मो. अरशद आलम, पिता – स्व. तस्लीमउद्दीन, सा. हाटगाछी, वार्ड-13, थाना डगरुआ, पूर्णिया एवं मंसूर आलम, पिता – स्व. रफीक, सा. हक्का बड़ा ईदगाह, वार्ड-6, थाना अमौर, पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त), 07 मोबाइल फोन, जिनमें 03 मोबाइल घटना में प्रयुक्त, 01 जिन्दा कारतूस (घटनास्थल से), 01 खोखा (घटनास्थल से) बरामद किया गया है। छापामारी दल में अनु. पु. पदाधिकारी (सदर-2) राजेश भास, पु.नि. ज्ञान रंजन, थानाध्यक्ष कसबा, पु.नि. संजीत कुमार, प्रभारी – तकनीकी शाखा, पु.अ.नि. विजय कुमार, कसबा थाना, पु.अ.नि. दीपक कुमार गौतम, डगरूआ थाना, पु.अ.नि. विकास कुमार, अमौर थाना, कसबा एवं तकनीकी शाखा के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल है।
पुलिस की तत्परता से अपराधियों में हड़कंप –
पूर्णिया पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप है। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और घायल चिकित्सक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

