नाला निर्माण में अनियमिता बरतने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर रोका गया निर्माण कार्य – मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण में अनियमितता संबंधी किया था शिकायत

नाला निर्माण में अनियमिता बरतने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर रोका गया निर्माण कार्य - मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण में अनियमितता संबंधी किया था शिकायत

धर्मेंद्र कु लाठ पुर्णिया ब्यूरो
नाला निर्माण में अनियमिता बरतने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर रोका गया निर्माण कार्य
– मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण में अनियमितता संबंधी किया था शिकायतनाला निर्माण में अनियमिता बरतने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर रोका गया  निर्माण कार्य 
- मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण में अनियमितता संबंधी किया था शिकायत

कसबा(पूर्णिया) । नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 23 के गोलू झा के घर से महावीर चौक तक बन रहे नाला निर्माण कार्य मे अनियमता बरती जा रही है। जिसको लेकर शहर वासियों ने घटिया ईट से बन रहे नाली निर्माण के बारे में कसबा मुख्य पार्षद कुमारी छाया व उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव ने कार्य स्थल का जायजा लेते हुए नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को नाला निर्माण बारे में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किए जाने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही कसबा ईओ ने नाली निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए संवेदकों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य को बंद करवाया। वहीं कसबा वासियों तथा जनप्रतिनिधियों का कहना था कि पक्की ईट के जगह तीन नम्बर ईट तथा 6 इंच ढलाई के बदले तीन इंच ढलाई कर संवेदक द्वार नाला निर्माण किया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य स्थल पर कैमरा भी नहीं लगाया गया है। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव ने कहा कि नगर परिषद का क्षेत्र में जो भी पक्की तथा कच्ची कार्य होगा, उसकी वीडियोग्राफी होनी अनिवार्य है। संवेदक द्वारा निर्माण स्थल पर वीडियोग्राफी नहीं करवाई जा रही थी और ना ही मापदंड के अनुसार निर्माण किया जा रहा था। कार्यपालक पदाधिकारी के शिकायत के बाद नाला निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कसबा शहर वासियों एवं मुख्य पार्षद कुमारी छाया तथा उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार के द्वारा हमे सूचना मिली कि नाला निर्माण कार्य मे संवेदक के द्वारा अनियमतायें बरती जा रही है,तथा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य स्थल पर वीडियोग्राफी भी नहीं कि जा रही है। कार्य स्थल का जांच किया तो सूचना को सही पाया और तत्काल नाला निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।

Leave a Comment

उपदटेस