नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास होने पर कसबा नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं में खुशी – भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पहल को बताया ऐतिहासिक कदम

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास होने पर कसबा नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं में खुशी - भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पहल को बताया ऐतिहासिक कदम

धर्मेंद्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास होने पर कसबा नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं में खुशी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पहल को बताया ऐतिहासिक कदम

पूर्णिया । नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के लोकसभा से दो तिहाई बहुमत तथा राज्यसभा से निर्विरोध पास हो जाने पर कसबा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय कुमार मिर्धा ने कहा कि नये संसद भवन का पहला विधेयक नारी शक्ति को समर्पित करते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं नगर मंडल अध्यक्षा सीमा मांझी ने कहा कि इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद अब आगामी समय में सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जो देश और समाज के लिए हितकर सिद्ध होगा। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल बाद भी जो भारतीय नारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पीछे छूट गई थी तो हम सब के प्रिय प्रधानमंत्री ने इस अमृत काल में उनकी राजनीतिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में चल पड़े हैं। इस अवसर पर सुशील ठाकुर, राजेश कुमार साह, दिलीप कलाकार, अभी झा, मनीष कुमार, सतीश विश्वास, राजा कुमार, संयोजक संजीव मांझी उर्फ लड्डू मांझी, मिहिर सिंह, रमन कुमार साह, नाथूलाल साह, किशोर मंडल, संजय कुमार साह, श्याम कुमार साह, श्याम कुमार आर्य, सुरेश प्रसाद साह, मुकेश कुमार आर्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

उपदटेस