संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो
संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बनभाग पूर्णिया में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

जिसमें मुख्य अतिथि और वक्ता भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी रहे। अन्य वक्ताओं व मंचासीन के रूप में क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव एवं अनिल ठाकुर, क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश साह, नगर निगम पूर्णिया उप मेयर पल्लवी गुप्ता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बनमनखी से विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, सदर विधायक विजय खेमका, कसबा विधानसभा से पूर्व विधायक प्रदीप दास, जिला प्रभारी नवीन झा उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ता बंधुओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गा कर विधिवत शुरुआत की गई।‌ बैठक में मंच संचालन भाजपा पूर्णिया जिला महामंत्री अरूण राय उर्फ पूलक ने किया। भाजपा के संगठनात्मक बैठक में मिथिलेश तिवारी ने कहा की भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की ताकत और रीढ़ की हड्डी के समान है। आज भारत विश्वगुरू बनने की राह पर चल पड़ा है भारत के वैज्ञानिकों ने बीते महीनों में चंद्रयान-3 की सफलता के बाद आदित्य- एल 01 को अंतरिक्ष में भेजा जिससे वैज्ञानिक सूर्य के साथ साथ अंतरिक्ष के गर्भ में छुपा रहस्य का पता लगा कर संपूर्ण मानव जाति सहित अन्य जीवन को बेहतर बनाने में लाभ पहुंचायेगा। आज भारत का नाम दुनिया में तेजी से फैल रहा है। हमारी टेक्नोलॉजी का लोहा सारी दुनिया मान रही है। जी 20 सम्मेलन में भारत स्थायी सदस्य बना और नेतृत्व भी कर रहा है।
मिथिलेश तिवारी ने कहा की भाजपा बिहार के कार्यकर्त्ता भगवान शंकर के रूप हैं जो अपने अपने जिला में अपना सांसद बनायेंगे। कोई बाहर अथवा अन्य संगठनों से कुद फान कर टिकट लेने के उद्देश्य हेतु और अप्रवासीयों को टिकट नहीं मिलेगा।
शंकर से वरदान पा कर नितीश कुमार भस्मासुर बनकर उन्हीं को समाप्त करने चला पड़े हैं। शंकर अगर बनाना जानते हैं तो समाप्त भी करना जानते है। अटल जी कहते थे कि टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता और छोटे मन से कोई बड़ा नहीं बनता। भारतीय जनता पार्टी का मंत्र है भारत माता की जय, तंत्र है संगठन और यंत्र है कार्यकर्ता। भाजपा का लक्ष्य है 140 करोड़ लोगों से भारत माता की जय करना। ‘मेरी माटी-मेरा देश’ जितना जरूरी भारत माता का जय करना है उतना हीं जरूरी हर घर से मिट्टी कलश में लेकर उसको दिल्ली भेजना। प्रदेश महामंत्री द्वारा संगठन के पूर्व जिलाध्यक्षों को समानित किया गया एवं अन्य विभिन्न संगठनात्मक विषयो़ पर चर्चा हुई। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने दी।

Leave a Comment

उपदटेस