
धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया
राष्ट्रीय बजरंगदल के पूर्णिया के खुशकीबाग में इकाई और दायित्वो का हुआ गठन रविवार को अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद् सह राष्ट्रीय बजरंग दल की एक बैठक पूर्णिया जंक्शन खुश्कीबाग के हनुमान मंदिर के प्रांगण मे प्रांत उपाध्यक्ष विनोद लाठ की अध्यक्षता हुईं।
जिसमें मुख्य रूप से जिला कार्याध्यक्ष रवि भूषण झा, राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष अभिषेक आनंद नगर मंत्री संतोष चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में प्रांत उपध्यक्ष बिनोद कुमार लाठ ने सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाज को संगठित होने की बहुत जरूरत है, संगठित होकर राष्ट्र विरोधी शक्तियों का मुकाबला करें।इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला कर्याध्यक्ष रवि भूषण झा के प्रस्ताव पर खुशकीबाग इकाई का गठन किया गया तथा अंकित पांडे को राष्ट्रीय बजरंग दल के खुशकीबाग इकाई अध्यक्ष , विकास कुमार को इकाई उपाध्यक्ष एवम् करण झा को इकाई मंत्री की दायित्व की घोषणा की गई।। इस बैठक मे मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष विनोद लाठ, रवि भूषण झा अभिषेक आनंद, संतोष चौधरी, अमित कुमार,अंकित ,विकाश कुमार,करण झा आदि शामिल थे। सबों ने संग़ठन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए संगठन नियमानुसार राष्ट्र हित मे कार्य कर ज़िले में संगठन के गाँव-गाँव तक विस्तार का संकल्प लिया गया।

