
धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया
पूर्णिया जिला के कसबा नगर परिषद चुनाव की तिथि घोषित होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.14 नंबर वार्ड प्रत्याशी को लेकर आम मतदाताओं के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है.

वहीं वार्ड प्रत्याशी के रूप में संगीता देवी को एक सशक्त और मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. इन दिनों शहर के हर चौक चौराहे गली मोहल्ले चाय और पान की दुकानों में एक ही चर्चा का विषय है कसबा नगर परिषद के 14 नंबर वार्ड का अगला वार्ड परिषद कौन होगा जनता अपने वोट के माध्यम से किस को ताजपोशी करेंगे. इस मुद्दे पर कई तर्क वितर्क के बाद एक ही नाम मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आती है वह है संगीता
देवी।
लोग आपस में यह भी कहते नहीं थकते हैं कि दर्जनों संभावित प्रत्याशियों के बीच संगीता देवी ही विकल्प के तौर पर एक ऐसा चेहरा है जो कसबा नगर परिषद के 14 नंबर वार्ड को एक अलग पहचान दे सकती है. वैसे तो संभावित वार्ड प्रत्याशी के रूप में कई ऐसे चेहरे भी हैं बताते चलते है की कसबा नगर परिषद के वार्ड पांच के बदले 14 होने से लोग खासे परेशान है वहीं वार्ड में कुल 4 प्रत्याशी महिला में अपना किस्मत आजमाने को मैदान में डटी हुई है. बताते है की 14 नंबर वार्ड महिला सीट है .वैसे कसबा में चुनाव का खेल दिलचस्व हो गया है ,हालाकि कुल 4 महिला प्रत्याशी मैदान में है जिसमे 2 पूर्व चेयरमैन की पत्नी भी है अब देखते है ऊंट किस करवट लेता है ।

