बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रदर्शन,क्विज में दिखी प्रतिभाएं

बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रदर्शन,क्विज में दिखी प्रतिभाएं

बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रदर्शन,क्विज में दिखी प्रतिभाएं

अवधेश कुमार कसबा/पूर्णिया/संवाददाता पूर्णिया जिला के कसबा में बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रदर्शन,क्विज में दिखी प्रतिभाएं
कसबा।- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2022 के तहत स्थानीय कलानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली में प्रखंड के विभिन्न मध्य और माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी,पुस्तक मेला और क्विज में भाग लिया।प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखण्ड के वरीय शिक्षक जलज लोचन,प्रधानाध्यापक आ रा मध्य विद्यालय गढ़बनैली के द्वारा किया गया।बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में ये छोटे छोटे प्रयास की खिड़कियों से ही भविष्य के बड़े बड़े दरवाजे खुलते हैं।ये प्रयास हमे जिला ही नही अपितु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक दिन स्थापित करते हैं।पूर्णिया जिले के बच्चे पूर्व में अपनी वैज्ञानिक सोच से नासा और जापान तक पहुंच चुके है।इसी प्रकार उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़दौड एवं मध्य विद्यालय सिमरिया के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार राय ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के वातावरण से,जीवन से जुड़ी चुनौतियों को चुनकर उस समस्या का समाधान करें। प्रयास में निरंतरत रहनी चाहिए।हार-जीत से ऊपर उठना होगा और अपना सर्वोत्तम देना होगा।हमारे प्रयास और सोच हमेशा सृजन की एक नई गाथा लिख सकते हैं।इतिहास ऐसे ही प्रयासों से कायम किया जाता है।देश के पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब भी एक साधारण परिवार से आते थे पर अपनी सोच और प्रयासों के कारण ही वे एक महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति बने। सीनियर वर्ग अर्थात कक्षा 9 से 12 में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अभिराज कुमार,द्वितीय स्थान पर आलोक कुमार है स्कूल कसबा तथा तीसरे स्थान पर लक्ष्मी कुमारी के0डी0 कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा रहीं।इसी संवर्ग में क्विज में प्रथम स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़बनैली के छात्र प्रतीक राज प्रथम,सबा मुशर्रफ के डी कन्या द्वितीय,तथा सेजल कुमार हाई स्कूल कसबा तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार जूनियर संवर्ग(कक्षा 6 से 8) में विज्ञान प्रदर्शनी में ऋषभ कुमार,आ रा म विद्यालय गढ़बनैली प्रथम,अबु सालेह जवाहर नवोदय द्वितीय तथा आफरीन खातून मध्य विद्यालय बानटोल तृतीय स्थान प्राप्त की।क्विज प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय के छात्र कैफ परवेज़ प्रथम,आदर्श कुमार म0वि0 दोगच्छी द्वितीय तथा पूर्वा कुमारी,म0 वि0 सिमरिया क्रमशः तीसरे स्थान पर रही।सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।विजेता प्रतिभागियों को शील्ड और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।सारे विधाओं में अलग अलग विद्यालय के शिक्षक जज की भूमिका में थे।प्रदर्शनी एवं क्विज में जज के तौर पर श्री जलज लोचन,शिशिर कुमार साहा,रजनीकांत झा,सजल कुमार,डॉ लव कुमार,मनीष कुमार राय,पवन कुमार शर्मा,परमानंद सिंह आदि थे।संकुल स्तरीय मेंटर्स में गुलाम सरवर आलम,आरजू तबस्सुम,सुरेश कुमार,आदि मौजूद थे।विधि व्यवस्था संचालन में बी आर सी लेखापाल कुमार रितेश,शिक्षको में सूचित कुमार पप्पू,नीरज नयन एवं नवीन रजक एवं तारिक अहसन थे।सम्पूर्ण कार्यक्रम में मंच का संचालन म0 वि0 बिशनपुर के प्रधानाध्यापक सूचित कुमार पप्पू कर रहे थे।इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक अपने अपने विद्यालय के छात्र एवं छात्रा प्रतिभागियों के साथ देखे गए।

Leave a Comment

उपदटेस