पूर्णिया जिला के कसबा नगर परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही शहरी क्षेत्रों में सरगर्मी तेज हो गयी है। सबकी नजरें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव पर लगी हुई है।

पूर्णिया जिला के कसबा नगर परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही शहरी क्षेत्रों में सरगर्मी तेज हो गयी है। सबकी नजरें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव पर लगी हुई है।

धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया जिला के कसबा नगर परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही शहरी क्षेत्रों में सरगर्मी तेज हो गयी है। सबकी नजरें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव पर लगी हुई है। पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सीधा चुनाव होने से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। हालांकि अध्यक्ष पद के चुनाव में कई चर्चित प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की चर्चा है। हालाकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पायी है फिर भी संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सभी अपने-अपने हिसाब से जोड़-तोड़ की तैयारी में जुट गए हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि करीब आएगी, शहर के कई दिग्गज सामने आ जायेंगे।बताते चलते की कसबा नगर परिषद में चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही अलग नजारा देखने को मिल रहा है. चुनाव का बिगुल बजते ही उम्मीदवावार मतदाताओं के सामने खोल रहे वादों का पिटारा और वादों के पिटारे के साथ वोट मांगे जा रहे हैं उम्मीदवार घर-घर पहुंचकर लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास कर रहे हैं.
समर्थकों की पौ बारह**
चुनाव के दौरान विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के समर्थकों की पौ बारह है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वार्ड वार्ड घूमते हैं। समर्थकों के दिन भर का सारा खर्च प्रत्याशी ही वहन कर रहे हैं। चाय-नाश्ता से लेकर लजीज व्यंजनों का लुफ्त समर्थक उठा रहे हैं। दिन भर साथ घूमने वाले कई समर्थकों को दिन भर की मजदूरी भी मिल रही है
*चाय-पान की दुकानों पर चुनाव की ही चर्चा*

ग्रामीण इलाकों में चाय-पान की दुकानों पर इन दिनों चुनाव की ही चर्चा है। किस प्रत्याशी की पलड़ा भारी है, इस बार कौन फतह करेगा, चाय पान की दुकानों पर सिर्फ इसकी ही चर्चा हो रही है। जीत-हार को लेकर लो आपस में शर्त भी लगा रहे हैं। कुल मिलाकर ग्रामीण इलाका चुनाव में हो गया है। किसी वार्ड में किसी पद का एक प्रत्याशी वोट मांग कर जाता है तब तक दूसरा प्रत्याशी आ जाता है। वार्ड के लोग भी चुनाव के महापर्व में रम गए हैं।बताते चलते है की कसबा नगर पंचायत को उत्क्रमित करके नगर परिषद बना दिया गया है । सरकार द्वारा इसकी अधिसूचना जारी करते हुए कसबा नगर पंचायत को बरेटा पांचायत के 9 वार्ड जोड़ते हुए नगर परिषद बना दिया गया है । कसबा नगर पंचायत के 17 वार्डो में वर्तमान समय 21 हजार 147 मतदाता है तथा बरेटा पंचायत में 7 हजार मतदाता है।अब कसबा नगर परिषद में 26 वार्ड पर नगर चैयरमेन व उप चैयरमेन का चुनाव होगा।कुल मतदाता 27 हजार 739 मतदाता है।
*कसबा 1992 में अधिसूचित क्षेत्र बना था।**
बता दें कि उसके बाद कसबा को 2002 में नगर पंचायत का गठन किया गया।

Leave a Comment

उपदटेस