
धर्मेंद्र कु लाठ पूर्णिया
पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लगभग 26 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
– तस्कर के पास से मोटरसाइकिल एवं कई मोबाइल भी हुआ बरामद
पूर्णिया जिला में शराब तस्करों के विरुद्व पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही हुई है। कसबा थानान्तर्गत कुल 25.42 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से अवैध विदेशी शराब 25.42 लीटर, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मिट्ठू सरकार पिता स्व महादेव सरकार चांदनी चौक कसबा एवं रवि कुमार साह उर्फ बमबम पिता डोमन लाल साह मदारघाट कसबा निवासी शामिल है। कांड के बाबत कसबा थाना के अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डी एस पी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि पूर्णिया एसपी के निर्देशानुसार बकरीद पर्व के मद्देनजर जिले में जिले के सभी थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्षों को विधि व्यवस्था संधारण हेतु सघन गस्ती, वाहन चेकिंग एवं छापेमारी करने का सख्त निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में संध्या गश्ती के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में कसबा थाना के अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डी एस पी चंद्रभूषण एवं अन्य पुलिस कर्मी के सहयोग से गस्ती गाड़ी के द्वारा जैसे ही कसबा बाजार स्थित चांदनी चौक पर पहुंचे की दो व्यक्ति तेजी से अपना मोटरसाइकिल एक घर के सामने लगाकर तेजी से घर के अंदर भागने का प्रयास करने लगा। उक्त व्यक्ति के गतिविधि को संदेहात्मक पाते हुए उपस्थित सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा दोनों व्यक्ति को पकड़ा गया एवं भागने का कारण पूछा तो उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। तत्पश्चात पुलिस के द्वारा उनकी तलाशी ली गई। दोनों अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कसबा थाना के अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डी एस पी चंद्रभूषण ने कहा कि शराब के कारोबारियों के साथ साथ शराब के आदी लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रिय है। शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए पुलिस एक्शन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खासकर पर्व त्योहार के मौके पर शराब कारोबारी और शराबियों की चहलकदमी बढ जाती है। ऐसे लोग समाज के साथ खुद के भी दुश्मन हैं। शराब समाज से अलगाव के साथ साथ सेहत को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि जिला से साफ निर्देश है कि किसी भी कीमत पर शराबी और शराब के कारोबारियों को नहीं बख्शा जाये, अतः पुलिस का विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस का शराबियों के खिलाफ इस तरह का अभियान अभी लगातार जारी ही रहेगा।

कसबा पुलिस की उक्त कार्रवाई से शराब से जुड़े एवं पियक्कड़ों बीच अफरा तफरी का माहौल ब्याप्त होते नजर आया और कोहराम मचा हुआ है। आप को बता दे की कसबा थाना के अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डी एस पी चंद्रभूषण कुमार की नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कसबा ऐन एच 57 लीची बगान के समीप साधन वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल रंग के कार जिसका नंबर W B 0A H 0488 से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप का खेप बरामद किया साथ ही साथ कई शराब माफिया को जेल भेज दिया गया है अपनी बेहतरीन छवि के चलते कम समय में कसबा थाना क्षेत्र के आम लोगों में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करने वाले कसबा थाना के अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डी एस पी चंद्रभूषण कुमार ने एक के बाद एक वारदातों का खुलासा कर अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया.है इस कारण से थानाक्षेत्र में अपराधी और शराब माफियाओं में हरकम है और इनकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है ।
.

