
शरद कुमार पूर्णिया
कसबा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत
– समाजसेवियों ने कहा, कसबा की देवतुल्य धरती हो गयी गौरवमयी
पूर्णिया जिला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया पिछले 01 मार्च को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्णिया पहुंचे हुए थे। पूर्णिया पहुंचने पर श्री तोगड़िया का हिंदू समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार लाठ ने प्रवीण तोगड़िया को बुके देकर और चुनरी ओढाकर सम्मानित किया।
वहीं समाजसेवी ओम प्रकाश लाठ ने भी साल ओढाकर और तिलक लगा कर उनका स्वागत किया। रानी सती मंदिर के सह मंत्री सुनील कुमार लाठ, ट्रस्टी सुशील कुमार लाठ और अनिल कुमार लाठ ने चुनरी ओढाकर कर समानित किया। इस सम्मान के लिए श्री तोगड़िया ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हम हिन्दू आगे का लक्ष्य रख कर काम कर रहे हैं।
जैसे भगवान राम को सुन्दर मन्दिर मिला, वैसे ही हर हिन्दू को सुंदर घर मिले, इस दिशा में हमारा संगठन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिले, हमारा संगठन इस पर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों के दिल में राम और रामचरित मानस है। वहीं इस मौके पर समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार लाठ ने कहा कि प्रवीण तोगड़िया के पूर्णिया आगामन से पूरा हिंदू समाज उत्साहित रहा और उनके अंदर एक असीम ऊर्जा का संचार देखा गया। उन्होंने कहा कि कसबा की देवतुल्य धरती पर धर्मरुपी समरसता का प्रवाह देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश के अंदर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला, तहसील, ब्लाक स्तर तक खड़ा है और आज इसको गति देकर ग्राम-ग्राम तक खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री तोगड़िया के कार्यक्रम से पूरा पूर्णिया भगवामय रंग में रंगा नजर आया। श्री तोगड़िया का रात्रि भोजन समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार लाठ और रात्रि विश्राम अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाठ के यहां हुआ।

