कसबा मवेशी हाट का हुआ कमिटी गठन, अध्यक्ष बने बमबम तो सचिव बने संजय

कसबा मवेशी हाट का हुआ कमिटी गठन, अध्यक्ष बने बमबम तो सचिव बने संजय

धर्मेंद्र कु लाठ पूर्णिया

पूर्णियाजिला के कसबा कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में पिछले 50 वर्षो से प्रत्येक शनिवार को लगने वाले मवेशी हाट बाजार को कुछ लोगो द्वारा निजी हाट बाजार में ले जाने का प्रयास करते रहने के कारण सैकडो मवेशी व्यापारियों ने सभी वर्गो से सहयोग लेकर कसबा के ऐतिहासिक मवेशी हाट बाजार को बचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ मवेशी व्यापारी मो सहबुद्दीन के अध्यक्षता में आम सभा आयोजित कर कसबा का पुराना मवेशी हाट बाजार बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया।कसबा मवेशी हाट का हुआ कमिटी गठन, अध्यक्ष बने बमबम तो सचिव बने संजय

जिसमे सर्व समिति से युवा राजद जिला अध्यक्ष नवीन यादव को संयोज्क, पूर्व अधिसूचित क्षेत्र कसबा के उपाध्यक्ष अनिल कुमार साह सहसंयोजक, वरिष्ठ मवेशी व्यापारी मो सहबुद्दीन संरक्षक, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष बमबम साह अध्यक्ष, कसबा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष संजय मिर्धा सचिव मो शाहिद महासचिव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति राजेश महतो, मो आमिर, मो सरफराज,नवीन स्वर्णकार,मुकेश मुकुल उपाध्यक्ष, पूर्व वार्ड पार्षद संजीव कुमार साह, मो हनीफ, कुमार आदित्य साह,मुकेश आर्य, विकास नायक उर्फ सुमन नायक, मो जियाउल, संतोष कुमार संयुक्त सचिव, मो मजरूल हक कोषाध्यक्ष जबकि स्थानीय पत्रकार निशीथ गुप्ता, सुमन गुप्ता, धर्मेन्द्र लाठ, गौरव पंकज, अवधेश कुमार, अक्षय कश्यप, विक्रम कुमार, मो तनवीर, मो जुबेर आलम, मो मुख्तार, मो जुबेर, संजीव सरकार को मिडिया प्रभारी के रूप में मनोनित किया गया।

वही मवेशी व्यापारियों द्वारा अपने संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर बमबम साह ने कहा कि कसबा के सभी सक्रिय सामाजिक व्यक्ति सहित स्थानीय पत्रकार बंधु को आपने अपने संघ में सम्मिलित किया है। विश्वास रखिए कसबा का ऐतिहासिक मवेशी हाट बाजार कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण से कही नही जाएगा। बमबम साह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन से लेकर सरकार तक कसबा का पुराना मवेशी हाट बाजार जो बतौर सन 1972 में सरकारी अधिसूचना के माध्यम से सरकारी खर्च पर निर्मित किया गया और तब से आज तक हर दृष्टि कोण से व्यापारी सुरक्षित होकर कृषि उत्पादन बाजार समिति कसबा के प्रांगन में लगता आ रहा है का ऐतिहासिक महत्व को उजागर कर हर संभव बरकरार रखने का प्रयास किया जाएगा। वही संयोजक सह युवा राजद जिला अध्यक्ष नवीन यादव ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कसबा का यह पुराना मवेशी हाट बाजार कही नही जाने देंगे। बैठक को सचिव संजय मिर्धा एवं सह संयोजक अनिल कुमार साह ने भी अपने संबोधन में पुराना मवेशी हाट बाजार को अन्यत्र स्थान नहीं जाने के लिए संवैधानिक संघर्ष करने की बातो को रखा। (फोटो)

Leave a Comment

उपदटेस