छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की कर दी हत्या दो लोगों का चल रहा है ईलाज

अररिया संवाददाता

 


छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की कर दी हत्या
दो लोगों का चल रहा है ईलाज
अररिया जिला के जोकीहाट थाना के सिमरिया पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव वार्ड संख्या दो में गुरुवार को आपसी रंजिश व छेड़खानी के विवाद को लेकर मो इरशाद पिता जमील पर लोहे के रड से सर पर हमला कर दिया ,जिससे मौक़े पर ही उनकी मौत हो गयी।छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की कर दी हत्या दो लोगों का चल रहा है ईलाज

परिजनों द्वारा मृतक को रेफर अस्पताल जोकीहाट ले जाया गया जहाँ डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। तहजीब पिता अहद मृतक की पुत्री के साथ बिते दो वर्षों से छेड़खानी करता रहता था। जिसका विरोध मृतक किया करता था। इसी से नाराज आरोपी तहजीब और उनके परिवार के सदस्यों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इन लोगों ने मृतक की पत्नी और उनके बेटे पर भी तलवार से हमला कर दिया। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और वारदात की तफ्तीश में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पुत्री जाफरीन ने बताया कि दो वर्षों से मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ तहजीब कर रहा था। जिस का विरोध हम लोगों ने किया और यह जानकारी अपने पिता को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।

घटना को लेकर मृतक का पुत्र मो शहजाद के फर्द बयान पर मो अहद पिता बारूल, तहजीब पिता अहद सहित 6 लोगों को आरोपित किया गया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज़ करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Leave a Comment

उपदटेस