
अररिया संवाददाता
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सिबतेन अहमद की मौत से पसरा मातमी सन्नाटा।कैरियर गाइड एकेडमी के निदेशक व प्राइवेट स्कूल संघ के थे जिला अध्यक्ष। जिला कोंग्रेस कमिटी के प्रवक्ता और कैरियर गाइड एकेडमी अररिया के निदेशक सिबतेन अहमद की मंगलवार की देर रात बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई ।
वे अपने कुसियारगांव स्थित स्कूल कैरियर गाइड एकेडमी में बिजली के पोल में लाइन खराब होने के कारण उसे बांस से ठीक कर रहे थे । इसी बीच वो बिजली के संपर्क में आ गए और घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। उनके इस असामयिक दर्दनाक मौत से अररिया में एक तरह से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
उनकी इस दर्दनाक मौत ने लोगों के दिलोदिमाग को झकझोर रख दिया है।अररिया के राजनीति और शैक्षणिक जगत के इस उभरते हुए नौजवान का अचानक इस तरह दुनिया से चले जाना, अररिया के लिए एक बड़ा नुकसान है। 38 वर्षीय सिबतेन अहमद मिल्लिया डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो रकीब अहमद के पुत्र हैं। जिन्होंने मुल्क के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अररिया में बच्चों के लिए स्कूल चला रहे थे । साथ ही जिला कोंग्रेस कमिटी के प्रवक्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इतना ही नही वे प्राइवेट स्कूल एसोशियशन के जिला अध्यक्ष भी थे । उनकी मौत पर शोक प्रकट करने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा ,शाद अहमद ,शंकर साह,पूर्व सांसद सरफराज आलम,बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज आलम, कांग्रेस विधायक आबीदूर रहमान ,पूर्व विधायक जाकिर अनवर ,जिप अध्यक्ष आफताब अजीम,पूर्व जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ,खुर्शीद खान पप्पू ,प्रो एम ए मुजीब ,अब्दुल कुद्दूस ,हसन रेजा ,मनोरंजन वर्मा,मु मोहसिन ,अफ्फान कामिल ,प्रो जाहिद अनवर,प्रो अबू मतीन,प्रो शम्स जावेद,शम्स आजम,परवेज आलम , सामाजिक कार्यकर्ता इम्तियाज अंसारी,मीर मंसूर,मो आरिफ, नूर आलम, कुमार अनूप, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव मो शाकिब जी, पत्रकार अफरोज, अफसाना प्रवीण,अफसाना हसन ,मोअज्जम आलम आदि शामिल है। उनके जनाजे की नमाज उनके पैतृक गांव हरपुर में अदा की गई, जिसमे हजारों लोग शामिल हुए। उन्हे वहीं कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। वहीं फारबिसगंज व जोगबनी में भी गम का माहौल व्याप्त हो गया है।
शोक व्यक्त करते हुए,,,,,,पूर्व विधायक ज़ाकिर अनवर,,,, पूर्व मंत्री सरफराज आलम,पप्पू अजीम,राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महानंद विभू,राम नारायण विश्वास,, मास्टर जावेद,शंकर शाह, प्रो साजिद आलम, डॉक्टर आरएन भारती, गणेश अग्रवाल, आबिद अंसारी, आप के प्रवक्ता चंद्र भूषण, कांग्रेस नेता इंतेखाब आलम,सैफुर्रब,सर्वर आलम, हाजी मासूम रेजा ,खुर्शीद आलम,
, प्रो अबरार अहमद,प्रो अब्दुल बारी,आदि ने अल्लाह से दुआ की कि उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए आमीन,,,,, शुम्मा आमीन। हजारों लोग नमाज जनाजा में शामिल हुए।

