चिन्ह मिलते ही चुनाव प्रचार तेज, घर-घर पहुंचने में लगे प्रत्याशी चुनाव चिह्न मिलते ही सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों ने प्रचार करना शुरू कर दिया

चिन्ह मिलते ही चुनाव प्रचार तेज, घर-घर पहुंचने में लगे प्रत्याशी चुनाव चिह्न मिलते ही सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों ने प्रचार करना शुरू कर दिया

धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया
कसबा नगर परिषद का चुनाव आगामी 10 अक्टूबर को होना है।
चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार सामग्री की खरीद में जुट गए हैं और जिसके बाद अब क्षेत्र में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। प्रत्याशी अपना चिन्ह घर-घर पहुंचाने में जुटे है वही चुनाव चिह्न मिलते ही सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों ने प्रचार करना शुरू कर दिया है।चिन्ह मिलते ही चुनाव प्रचार तेज, घर-घर पहुंचने में लगे प्रत्याशी चुनाव चिह्न मिलते ही सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों ने प्रचार करना शुरू कर दिया

नगर परिषद चुनाव का लेकर अब गांव-गांव में चुनाव चिह्न के साथ चुनावी रंगत जोड़ पकड़ने लगा है।बताते चले की चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने गांवों की ओर रुख कर घर-घर चुनाव चिन्ह पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार में तेजी आ गई है वही प्रत्याशियों की धमाचौकड़ी से मतदाता भी परेशान हो रहे है और सभी को हां हां करते नजर आए वही चुनाव चिन्ह आने के बाद मतदाता प्रत्याशियों के वजन का आंकलन करने लगा है।कसबा नगर परिषद के अध्यक्ष की कमान किसके हाथ सौंपी जाए इसके लिए भी मंथन होने लगा है बताते चलते है की कसबा नगर परिषद में मुख्य पार्षद , उप मुख्य पार्षद व पार्षद का चुनाव 26 वार्डो के लिए होना है। कसबा नगर परिषद में तीनों पदों को मिलकर कुल 140 दावेदारों ने विभिन्न पदों पर दावेदारी पेश की है।

उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों में राशन कार्ड, नाली निर्माण, पीसीसी रोड निर्माण, सड़क निर्माण, नल जल नाली और शौचालय आवास के नाम पर राजनीति वार्डो में बढ़ गई है। नगर परिषद चुनाव में अधिकांश क्षेत्रों में कांटे की लड़ाई बनी हुई है।
*वार्डो-घरों में उम्मीदवारों के पहुंचते ही लगाते है नारे**
उम्मीदवार वोटरों के दरवाजे पर दस्तक देने लगे हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुबह से लेकर देर शाम तक प्रचार में जुटे हैं। वार्डो में उम्मीदवारों के पहुंचते ही उनके समर्थक जिंदाबाद के नारों के साथ उनका प्रचार कर रहे हैं। इसके चलते वार्डो में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। पहली बार नगर परिषद का चुनाव और जनता के द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष का सीधे चुनाव के होने से उम्मीदवार सहित मतदाताओं में उत्साह का माहौल है।


 

Leave a Comment

उपदटेस