
धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के आगमन को लेकर हिंदू लोगों एवं संगठनों में उत्साह
– 01 मार्च को कसबा पहुचेंगे तोगड़िया, 02 को कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
- पूर्णिया जिला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आगामी 01 एवं 02 मार्च को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु पूर्णिया के कसबा पहुंचेगे। वे 01 मार्च को शाम में मुजफ्फरपुर से सडक मार्ग के जरिये पूर्णिया के कसबा पहुंचेगे। रात्रि भोजन समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार लाठ और रात्रि विश्राम विनोद कुमार लाठ के यहाँ होगी। सुबह में 10 बजे प्रवीण तोगड़िया सर्वप्रथम कसबा के मदारघाट पहुंचेंगे। वहां कुछ आयोजन में हिस्सा लेने के बाद आनंद नगर खुशकीबाग स्थित मंगलम श्री भवन मे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कार्यकताओ को संबोधित करेंगे। श्री तोगड़िया के कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से हिंदू समाज के लोगों और विभिन्न संगठन के लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिन्दू संगठन इस कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं। इस बाबत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाठ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के आगमन को लेकर हम लोगों द्वारा पिछले दो महीने से ही सभी विभिन्न प्रकार की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कसबा की धरती हमेशा से ही धर्म की प्रयोगशाला रही है,

ऐसे में पिछले कई महीनों से एक ऐसे धर्म प्रवर्तक और रक्षक का इंतजार कर रही है जो शांति और बंधुत्व के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि पूरा कसबा और खुश्कीबाग का क्षेत्र भगवारुपी रंग में रंगा हुआ है।

