
धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया
विहिपहितचिंतक अभियान प्रारंभ–पवन पोद्दार
विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में मंगलवार को श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरवाडी में विहिप पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर हितचिंतक अभियान की शुरुआत की गई
नगर अध्यक्ष श्री विनित भदोरिया ने कहा कि विहिप हितचिंतक अभियान 6 नवम्बर से 20 नवम्बर तक जिले के सभी प्रखंडों और नगर में चलाया जाएगा जिसकी विधिवत शुरुआत उपस्थित पदाधिकारियों की उपस्थिति में हो गई! बजरंगदल जिला संयोजक गौतम सिंह राठौड़ ने कहा कि पूर्णिया जिले में हितचिंतक अभियान जोर शोर से शुरू कर दिया गया है! 25 पचीस हजार हितचिंतक यानि सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे निश्चित रूप से पुरा कर लिया जाएगा! जिला धर्म प्रसार प्रमुख श्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विहिप, बजरंगदल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति द्वारा सामुहिक रुप से हितचिंतक यानि सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है! समाज के सभी वर्गों के लोगों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जैसे डाक्टर, इंजीनियर, व्यवसायी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, लोगों को हितचिंतक अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा! जिला सह मंत्री मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने कहा कि जगह जगह चौक चौराहे एवं रिहायशी मुहल्ला में कैम्प लगाकर तथा घर घर जाकर हितचिंतक बनाया जाएगा जिसकी सारी योजना बना लिया गया है सदस्यता शूल्क 20 रूपये है जिसकी पावती रशीद हितचिंतक को दिया जाएगा! मनोज मोनू एवं ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि सभी प्रखंडों में पालक अधिकारी के नेतृत्व में हितचिंतक अभियान चलाया जा रहा है! पूर्व प्रखंड का जिम्मेदारी मनोज मोनू को दिया गया है! नगर में विनित भदोरिया, गुड्डू पटेल, निलाभरंजन झा, राणा गौतम सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह, मृत्युंजय प्रसाद सिंह के सामुहिक नेतृत्व में हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा! केन्द्र एवं प्रांत के वरिष्ठ अधिकारीगण हितचिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्णिया आएंगे! 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी सनातनी हिंदू लोगों को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है! आज की बैठक में पवन कुमार पोद्दार, मृत्युंजय प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, ब्रजभूषण सिंह, मनोज मोनू, राणा गौतम सिंह राठौड़, विनित भदोरिया, निलाभरंजन झा, गुड्डू पटेल, अजय प्रसाद साह,जय मंडल, सुमित कुमार, रिषभ सिंह, आदि उपस्थित रहे!

