कसबा नगर परिषद में मतदाता हो रही है गोलबंद

कसबा नगर परिषद में मतदाता हो रही है गोलबंद

पूर्णिया संवाददाता /पूर्णिया जिला के कसबा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 10 सितम्बर से नॉमिनेशन शुरू हो चुका है. नॉमिनेशन शुरू होते ही सभी जनप्रतिनिधि वोटरों को रिझाने के लिये ताबड़तोड़ जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है.कसबा नगर परिषद में मतदाता हो रही है गोलबंद

इसी बीच पत्रकार की इक टीम भी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11,12,13 एवं 14 में जनता की पसंद को जानने के लिये जनता के बीच पहुंच गई है. जनता ने कहा कि 15,20 साल से हमलोगों ने कसबा नगर का हाल देखा है लेकिन विकास क्या होता है, आज तक हमलोगों को नहीं दिखा. हमलोगों को एक ऐसा अध्यक्ष चाहिये जिनसे रात के 2 बजे भी मिलना पड़े तो कोई परेशानी नहीं महसूस हो. ऐसा अध्यक्ष चाहिये जिनके पास शहर एवं शहर वासियों के लिए खुद का अपना विजन हो.वार्ड की जनता ने कहा कि हमलोगों ने अभी पाच दिनों में बिनोद लाठ को छोड़कर एक भी अध्यक्ष पद के लिये किसी भी जनप्रतिनिधि को भाईचारे की तरह मिलते नहीं देखा. जनता अगर मेयर से मिलने भी जाये तो जनता को लगे कि वो किसी मेयर से नहीं बल्कि अपने भाई से मिल रहा है.जनता ने कहा कि आज न अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है, लेकिन बिनोद लाठ से आज से पहले भी कभी हमलोग मिलते थे तो लगता था कि अपने लोगों से मिल रहे है. किसी भी तरह का कोई भी काम हो या कहीं किसी पैरवी की भी जरूरत हो तो  तुरंत कर देते है।अब जनता प्यार देगी ये तो उक्त ही बताएगा

Leave a Comment

उपदटेस